Eye Flu Symptoms

Eye Flu Symptoms- आँखों से बहने की समस्या जिसे आमतौर पर आँखों में पानी बहने के रूप में जाना जाता है एक सामान्य समस्या है जो कई लोगों को होती है इस समस्या के बहुत कारण और लक्षण होते है यहां हम आँखों में बहने की समस्या के लक्षण, कारण , और इसके Eye Flu Symptoms के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे |

आँखों में पानी बहने की समस्या के लक्षण 

  1. आँखों से पानी बहना – यह सबसे आम लक्षण है जिसमे आँखों से लगातार पानी बहता रहता है |
  2. आँखों में लालिमा – आँखों में सूजन और  लालिमा होना एक और आम लक्षण है |
  3. खुजली और जलन – आखो में खुजली और जलन महसूस होना भी इस समस्या का एक संकेत होता है |
  4. धुंधलापन – कभी- कभी आँखों में बहने के कारण देखने में धुंधलापन भी हो सकता है |
  5. संवेदनशीलता – रौशनी के प्रति आँखों की संवेदनशीलता बढ़ जाती है जिससे तेज रौशनी में आँखों बंद करने की जरूरत महसूस होती है |

Eye Flu Symptoms

आँखों में पानी बहने की समस्या के कारण 

  1. एलर्जी – धूल ,धुआँ , परागकण आदि से एलर्जी होने पर आँखों में पानी बहने लगता है |
  2. संक्रमण – बैक्टीरिया या वायरस के संक्रमण से भी आँखों से सूजन और पानी बहने की समस्या हो सकती है |
  3. ड्राई आई सिंड्रम – यह स्थिति तब होती है जब आँखे पूरी मात्रा में आंसू नहीं बना पाती जिससे आँखे सुख जाती है और प्रतिक्रिया में पानी बहने लगता है |
  4. कॉन्टेक्ट लेंस – लम्बे समय तक कॉन्टेक्ट लेंस पहनने से भी आँखों में जलन और पानी बह सकता है 
  5. आँखों में चोट – किसी चोट या घाव के कारण भी आँखों से पानी बह सकता है |

आँखों में पानी बहने की समस्या का उपचार 

  1. साफ-सफाई – आँखों की साफ-सफाई का ध्यान रखना बेहद जरुरी है | गंदे हाथों से आँखों को छुने से बचे |
  2. एलर्जी या उपचार – यदि आँखों में पानी बहने का कारण एलर्जी है तो एंटीहिस्टामिनिक दवाएं उपयोग हो सकती है  डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाओं का सेवन करे |
  3. आई ड्रॉप्स – डॉक्टर द्वारा सुझाए गए आई ड्रॉप्स का उपयोग करे , जो आँखों की नमि बनाए रखने में मदद करते है |
  4. गरम सिकाई – गरम पानी में साफ कपड़ा भिगोकर आँखों पर लगाने से आराम मिल सकता है |
  5. पोषण और हाइट्रेशन-सही पोषण और पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी आँखों की सेहत के लिए जरुरी है 
  6. आराम – आँखों को आराम देना जरुरी है खासकर तब जब आप कम्प्यूटर या मोबाइल का उपयोग लम्बे समय तक करते है |

घरेलू उपचार 

  1. गुलाब जल – आँखों में गुलाब जल डालने से आराम मिलता है और सूजन कम होता है |
  2. ठन्डे पानी से धोना – ठन्डे पानी से आँखों को धोना भी एक सरल और प्रभावी उपायी है |
  3. खीरे का उपयोग-खीरे से स्लाइस काटकर आँखों पर रखने से ठंडक मिलती है और सूजन कम होता है  

Eye Flu Symptoms -निष्कर्ष 

आँखों में बहने की समस्या एक आम समस्या है लेकिन इसके लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए यदि यह समस्या लम्बे समय तक बनी रहती है या अन्य गंभीर लक्षण भी दिखाई देते है तो तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करना चाहिए सही देखभाल और उपचार से आँखों की इस समस्या को आसानी से ठीक किया जा सकता है |

I HOPE YOU LIKE MY ARTICLE ……..

READ MORE ….

Leave a Comment

error: Content is protected !!